बड़ी खबर (चंपावत) : मीडिया पर पैनी नजर, MCMC ने की मॉनिटरिंग शुरू, भ्रामक खबरों पर होगी सख्त कार्रवाई
चंपावत ज़िले में अब फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाना आसान नहीं होगा। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर जनपद में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) का गठन कर दिया गया है, जो अब चौबीसों घंटे समाचार एवं सोशल मीडिया कंटेंट की निगरानी कर रही है।
समिति का मुख्य उद्देश्य अफवाह, गलत जानकारी और किसी भी प्रकार के प्रोपेगेंडा को समय रहते पकड़कर उस पर कार्रवाई करना है। जिला आपदा परिचालन केंद्र से संचालित यह टीम अखबारों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर गहन नजर रखे हुए है, जिससे किसी भी असत्य या भड़काऊ सूचना का त्वरित खंडन और नियंत्रण हो सके।
समिति ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी खबर या जानकारी को शेयर न करें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने की गतिविधियां न केवल अपराध हैं, बल्कि यह समाज के सौहार्द्र और देश की एकता को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी सूचना देश की सुरक्षा, अखंडता या सार्वजनिक शांति को प्रभावित करती पाई जाएगी, उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य है कि जनता तक केवल जिम्मेदार, सत्य और प्रमाणित सूचना ही पहुंचे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़