Uttarakhand: माँ पूर्णागिरि मेले का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ
टनकपुर। ऐतिहासिक पूर्णागिरि मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया है. मां के जयकारों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा ठूलीगाड़ में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया।
इस बर्ष मेला 26 मार्च से 15 जून तक 82 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी धर्मपत्नी विजेता के साथ माता के मंदिर तक यात्रा कर माता के दर्शन किए एवं विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर कमिश्नर रावत ने प्रदेश व जनपद निवासियों के लिए सुख शान्ति एवं खुशहाली की मंगल कामना करी।
कमिश्नर रावत ने कहा कि देश के सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ करना उनका सौभाग्य है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से यहां बेहतर सुविधाएं विकसित कराई गई है और आगे भी विकसित कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा माँ पूर्णागिरि मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से आते हैं। उन्हें प्रत्येक सुविधा मुहैया कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
कुमाऊं कमिश्नर ने मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश