उत्तराखंड: यहां बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का केस दर्ज, पीड़िता की मां ने लगाए गंभीर आरोप
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में बीजेपी के एक नेता पर रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने शुक्रवार को चंपावत जिले में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में भाजपा नेता पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी उनके परिवार का पुराना परिचित है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को मारने की धमकी भी दी। परिजनों की सुरक्षा की खातिर पीड़िता कई दिन चुप रही और भाजपा नेता इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई।
शुक्रवार को परिजन, बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। करीब आठ घंटे की जांच के बाद पुलिस ने शाम को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पूर्व में चम्पावत पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा है।
इस संबंध में चम्पावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश