Big breaking:- इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड” मिशन के तहत चेन्नई पहुंचे सीएम धामी,….आज करेंगे रोड शो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी देर शाम चेन्नई पहुंच गए हैं।भाजपा तमिलनाडु के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। वे गुरुवार यानी आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश को लेकर रोड शो में हिस्सा लेंगे।
उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गुरुवार को चेन्नई में रोड शो आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपने अधिकारियों के साथ में चेन्नई के महात्मा गांधी रोड़ स्थित होटल ताज कोरोमंडल में विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में मुख्य रूप से हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर पर फोकस किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी इस रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखण्ड सरकार अब तक देश एवं विदेश के विभिन्न उद्योग समूहों के साथ कुल 54 हजार 550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन कर चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन एवं दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक चौवन्न हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। जिसमें यूएई में 15475 करोड, ब्रिटेन में 12500 करोड़ और दिल्ली में अयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 26575 करोड़ के एमओयू (4 सितंबर को 7600 करोड़ एवं 4 अक्टूबर को दिल्ली रोड शो के दौरान 18975 हजार करोड़ रूपये ) किये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि राज्य सरकार ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सुंदरता को बचाए रखते हुए प्रदेश के विकास का मार्ग चुना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम पीस टू प्रॉस्पेरिटी है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के साथ अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योग विकसित किए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत