Uttarakhand news: कर्मचारियों के लिए जारी हुए ये बड़े आदेश,…..देखें एक क्लिक में
देहरादून। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने अफसरों के आकस्मिक अवकाश सिस्टम सख्त कर दिया है। अब अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर पुलिस महानिदेशक. कमिश्नर समेत सभी विभागाध्यक्षों को आकस्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से यह आदेश जारी किए गए। कहा कि अब किसी भी तरह भौतिक रूप से आवेदन मान्य नहीं होंगे। आकस्मिक अवकाश को लेकर भी ई ऑफिस सिस्टम को आगे बढ़ाया जाएगा।
ऐसे सभी अधिकारी, जिनका आकस्मिक अवकाश मुख्य सचिव स्तर से स्वीकृत होता है, उन्हें आईएफएमएस पोर्टल पर ही अवकाश को आवेदन करना होगा। आईएफएमएस पोर्टल पर अपनी लॉगइन आईडी से अवकाश पर आवेदन किया जा सकेगा।
आईएफएमएस पोर्टल संचालित करते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उपनिदेशक कोषागार निदेशालय मनोज कुमार पांडेय से सहयोग लिया जा सकेगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के आदेश जारी किए गए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल