Uttarakhand: कल इस जिले के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश घोषित,…आदेश जारी
देहरादून। जिला प्रशासन ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए जनपद देहरादून में कल शुक्रवार को विद्यालयों में कक्षा 1से 8 तक अवकाश रहेगा। जिला अधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौडी द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम में 2 फरवरी 2024 को अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत जनपद देहरादून के कक्षा 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 02.02.2024 को एक दिन अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने समस्त शैक्षणिक संस्थानों के संस्थाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शीतलहर के दृष्टिगत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालय (कक्षा 8 तक), एवं आंगनबाडी केन्द्र 02.02.2024 को पूर्णतः बन्द रहेंगे। कक्षा 8 तक के (एकल) विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/कार्मिकों का भी अवकाश रहेगा।
साथ ही जिन माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 संचालित होती है उन छात्र-छात्राओं का भी पूर्णतः अवकाश रहेगा एवं शिक्षक यथावत् कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य करायेगे।
साथ ही समस्त संस्थाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित करेंगे कि समस्त छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तक अवकाश की सूचना अनिवार्यतः उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में आदेशों का कड़ाई से परिपालन करवाने के निर्देश दिए।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल