देहरादून: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती हैं मुहर
देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज राज्य सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक दोपहर 12:30 बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में 8 दिसंबर से होने वाले दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के संबंध में भी चर्चा होगी।
बैठक विभिन्न विभागो के प्रस्तावों पर भी निर्णय होंगे।इस दौरान आठ व नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं. सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है. सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और बीजेपी नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है. साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना