उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा: बस और लोडिंग वाहन की टक्कर में बच्चे समेत दो की मौत, 14 घायल
देहरादून। राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास के पास सिघंनीवाल इलाके में यात्रियों से भरी एक बस की सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस देहरादून के आईएसबीटी से विकासनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में सिघंनीवाल के पास सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में अधिकतर स्कूली बच्चे सवार थे।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर दिया। लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे की असल वजह क्या रही।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित सहायता देने की बात कही है, जबकि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे