उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड खालिद गिरफ्तार, पुलिस कर रही गोपनीय जगह पर पूछताछ
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में UKSSSC (स्नातक स्तर परीक्षा) पेपर लीक प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी खालिद अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का दावा है कि खालिद ने परीक्षा केंद्र से तीन प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के जरिए बाहर भेजे थे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खालिद को सुरक्षा के तहत हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ गोपनीय स्थान पर कड़ी निगरानी में की जा रही है। संयुक्त टीम हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी की देखरेख में पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खालिद के अलावा और कौन लोग इस पेपर लीक साजिश में शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक हरिद्वार के एबीएस इंटर कॉलेज से हुआ था, जहां से खालिद ने व्हाट्सएप के जरिए पेपर बाहर भेजा। पुलिस की छह टीमों को लंबे समय से खालिद की तलाश थी, जो आखिरकार सफल रही।
खालिद मोहम्मद सुल्तानपुर का रहने वाला है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके परिवार में एक भाई और पांच बहनें हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में पेपर लीक की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना