फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, गिफ्ट भेजने के नाम पर नौ लाख से अधिक की ठगी
देहरादून। एक महिला को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती भारी पड़ गई। आरोपी ने अमेरिका से गिफ्ट भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये से अधिक ठग लिए। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी रायपुर कुंदन सिंह ने बताया कि, एक महिला भगीरथी पोखरियाल निवासी कंडोली सिद्धार्थ विहार ने तहरीर दी है। बताया कि दो माह पहले डॉ. टोनी मार्क के नाम से फेसबुक पर उसे एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने खुद को अमेरिका का निवासी बताया।
इसके बाद दोनों की फेसबुक पर अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोनों चैट करने लगे। इसके बाद आरोपी ने उससे गिफ्ट भेजने को कहा। कहा कि गिफ्ट दिल्ली एयरपोर्ट पर अगले दो से तीन दिन में पहुंच जाएगा।
उसके बाद उसे एक फोन आया। जिसमें कहा कि टोनी मार्क ने एक गिफ्ट भेजा है जिसमें बहुत सामान है। इसके लिए कस्टम ड्यूटी के के रूप में 25,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे। फिर उसे दोबारा से 60,000 रुपये और देने को कहा।
उसके बाद उसने कहा कि, पैकेट में अमेरिकन डॉलर और एक एप्पल फोन है। जिसको व्हाइट मनी में करने के लिए एक लाख दस हजार रुपये भेजने होंगे। इसके बाद उसने अलग-अलग बहाने से उससे 9,80,000 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना