Uttarakhand: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

ख़बर शेयर करें 👉
  • एसटीएफ ने गैंगस्टर के मंसूबे किए फेल, अब तक कर चुका है दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी
  • पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है आरोपित, परिवार से दूर देहरादून में पहचान बदलकर रहता था

देहरादून। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर नवयुवकों से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला फरार इनामी गैंगस्टर उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। फरार इनामी गैंगस्टर देहरादून में ठिकाना बना रखा था और नवयुवकों को ठगने के फिराक में था। इसके लिए योजना भी बना ली थी। गैंगस्टर गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, लेकिन मुखबिर तंत्र के जाल में फंस गया और एसटीएफ ने गैंगेस्टर के मंसूबे को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित पंकज सामंत के विरुद्ध उत्तराखंड के नवयुवकों को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किए जाने के संबंध में जनपद पिथौरागढ़ में अलग-अलग थानों में चार और उधमसिंह नगर में दो अभियोग पंजीकृत किए गए थे। इसमें जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली जौलजीवी, थाना जाजरदेवल, कोतवाली पिथौरागढ़ में एक-एक अभियोग और जनपद उधमसिंह नगर के कोतवाली खटीमा में दो अभियोग वर्ष 2023 में पंजीकृत हुए थे।

आरोपित का आपराधिक इतिहास है, जो गैंग बनाकर नवयुवकों को फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी कर चुका है। इसकी गैंग की गतिविधियों को देखते हुए इस गैंग के विरूद्ध कोतवाली जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़ में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। यह आरोपित वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने इस पर 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आरोपित किसी प्रकार से फोन का उपयोग नहीं करता था तथा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर एसटीएफ टीम इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। बुधवार को देर रात एसटीएफ ने इनामी आरोपित को देहरादून के धोरण खास थाना राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad