उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
देहरादून। जिले के विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. कार सवार दंपति विकासनगर से कनवा की ओर जा रहे थे। अल्टो कार ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव को रेस्क्यू किया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। एसडीआरएफ ने घायल महिला को विकासनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून व मृतक की पहचान माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत