उत्तराखंड: शासन ने इन IPS अधिकारियों के किए प्रमोशन,…देखें लिस्ट
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में आईपीएस अधिकारियों की डीपीसी की गई। इसके जरिए राज्य के कई पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।
जिन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी हुई है। उसमें चार अधिकारी ऐसे हैं, जो डीआईजी पद से आईजी पद के लिए पदोन्नत हुए हैं। इसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले और राजीव स्वरूप शामिल हैं। इन सभी को 1 जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से स्वीटी अग्रवाल फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर गई हुई हैं।
इनके अलावा पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुखबीर सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से पुलिस उपमहानिरीक्षक यानी डीआईजी के पद पर पदोन्नति दिए जाने का निर्णय लिया गया है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण