उत्तराखंड : ठप हुआ बसों का संचालन, इन रूट पर नहीं चलेंगी बसें

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वार्ता हुई। लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया। गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की समेत समूचे गढ़वाल मंडल में आज बसों का संचालन ठप है।
दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

31 जनवरी को पूरे प्रदेश में कर सकते हैं सेवा ठप
उधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

दरसअल, प्रबंधन ने छुट्टी के बावजूद गुरुवार को रोडवेज मुख्यालय में दोबारा वार्ता बुलाई थी। वार्ता में प्रबंध निदेशक रोहित मीणा को मौजूद रहना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इससे कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया। कर्मचारी प्रबंधन से सीधे टकराव के मूड में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 40 हजार से ज्यादा बालिकाओं को लाभ, मुख्यमंत्री ने डीबीटी से जारी किए 1.72 अरब

उन्होंने साफ कहा कि जब तक दो प्रमुख मांग नहीं मानी जाती, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेेंगे और 31 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेश में हड़ताल के साथ बसों का चक्का-जाम कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों को लेकर बने पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने एस्मा लागू होने के बावजूद सरकार व प्रबंधन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।