उत्तराखंड : यहां करोड़ों के कर्ज में डूबे व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बिंदाल चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को गोली मार मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
बिंदाल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को अपनी लाइजेंसी पिस्टल से सिर पर गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। परवीन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे।
जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्थ थे। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन यहां अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई