उत्तराखंड: पुलिस की यूपी के गौ तस्करों से मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के अन्तर्गत टी स्टेट में में दो बदमाशों के साथ थाना प्रेमनगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई. बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों पर गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के साथी तीसरे आरोपी टेंपो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 3 बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. मखबिर की सूचना के आधार पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने एक विक्रम टेंपो की चेकिंग की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि टेंपो में सवार तीन लोगों को चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की तो दो लोगों ने टेंपो से उतर कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान और फैसल निवासी बिजनौर को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही टेंपो चालक आरोपी असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
सुल्तान S/O मोहम्मद अनीस R/O मोहल्ला पठानपूरा, बिजनौर (घायल)
मोहम्मद फैसल S/O मोहम्मद असलम R/O नजीबाबाद, जिला बिजनौर (घायल)
असलम पुत्र ज़हीर, निवास कस्बा व थाना नहटोर, जिला बिजनौर U.P.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ”देवभूमि परिवार आईडी”, धामी ने किया पोर्टल का उदघाटन्