उत्तराखंड: यहां पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक, लगाई अश्लील स्टोरी
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली से साइबर क्राइम की बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
फेसबुक पर चमोली पुलिस उत्तराखंड के ऑफिसियल पेज पर लोगों पर क्लिक करते ही बेहद ही अश्लील लिंक सामने आ रहा है। साफ है हैकर्स ने उत्तराखंड पुलिस को सीधे-सीधे खुली चुनौती दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
यह पहली बार है, जब उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया जिसमे अश्लील लिंक शेयर कर हैकर्स ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश