उत्तराखंड: यहां नाली में पड़े मिले महिला और पुरूष के शव,…..इलाके में सनसनी
देहरादून। राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां चाय बागान प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था। लेकिन, जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था। घटना चाय बागान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है।
हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है। संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना