उत्तराखंड: राज्य में अगले तीन दिन बारिश और बर्फवारी का यलो अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। प्रदेश में आज मौसम ने करवट बदली है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 नवंबर तक पूर्वानुमान जारी किया है जिसके साथ ही आज 26 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है और 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा रविवार को प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से राज्य के मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 28 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में तथा दिनांक 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, तथा पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानो में बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 27 नवंबर को बरसात और ओलावृष्टि के चलते आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है तथा और ओलावृष्टि से कहीं-कहीं नुकसान भी हो सकता है। उधर राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्य रूप से साफ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना