(बड़ी खबर) हरिद्वार: युवती की सरेआम गला रेतकर हत्या, लिव-इन पार्टनर पर वारदात का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
हरिद्वार। जिले के रोशनाबाद स्थित नवोदय नगर कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। यहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और लिव-इन पार्टनर की सरेआम चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतका की पहचान हंसिका यादव, निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार, हंसिका पहले आरोपी प्रदीप कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन एक माह पूर्व दोनों के बीच अनबन हो गई थी और वे अलग हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को आरोपी प्रदीप ने हंसिका को मिलने के लिए नवोदय नगर कॉलोनी बुलाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच सड़क पर ही बहस हुई और इसी दौरान प्रदीप ने अचानक चाकू निकालकर हंसिका का गला रेत दिया। खून से लथपथ हालत में हंसिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हंसिका के भाई वरुण यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना