हरिद्वार को सीएम धामी ने दिया बड़ा तोहफा, 50 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का लोकार्पण किया। सीएम ने खनन न्यास निधि से कराए जाने वाली कुल 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इनमें मुख्य रूप से 8 करोड़ 88 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसी तरह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एचआरडीए से कराए गए कार्यों में मुख्य रूप से भल्ला स्थित नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मां मंशा देवी स्वागत द्वार का विकास कार्य भी शामिल है।
सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत जो कार्य कराए गए हैं उनमें क्रिकेट प्रैक्टिस पिच एवं बॉक्स क्रिकेट को 236.51 लाख से तैयार किया गया है। इसी तरह लॉन टेनिस कोर्ट जिसकी लागत 307.75 लाख है। फुटसल कोर्ट की लागत 165.00 लाख, स्क्वैश कोर्ट एवं जिम की कुल लागत 976.74 लाख बताई गई है।
बैडमिंटन कोर्ट को 742.93 लाख से तैयार किया गया है। मां मंशा देवी स्वागत द्वार का निर्माण कार्य 20.00 लाख रुपये से पूरा किया गया है। 21 करोड़ 16 लाख की इन योजनाओं का लोकार्पण किया। इसी तरह जिले के विभिन्न निकायों में कुल 183 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 24 करोड़ 27 लाख 55 हजार रुपये स्वीकृत है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल