Uttarakhand : यहां दबंगों ने अस्पताल के कर्मचारियों से की मारपीट, वीडियो वायरल
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात पांच से छह दबंग युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित स्टाफ की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि देर रात कुछ युवक एक युवती का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के स्टाफ ने युवकों से ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए कहा तो युवक आग बबूला हो गए। देखते ही देखते युवकों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के पीटना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल