हरिद्वार : जेल में 36 कैदियों के कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
हरिद्वार। जिला कारागार में 36 कैदियों में कोरोना मिलने से जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने आ गए हैं। जेल प्रशासन का दावा है कि जेल में हेपेटाइटिस बी का शिविर लगाकर बिना बताए कैदियों की कोरोना जांच की गई। इस पर जेल प्रशासन ने आपत्ति जताई है। साथ ही दावा किया है कि जिन कैदियों को कोरोना संक्रमित बताया गया है, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है।
जिला कारागार रोशनाबाद के 36 कैदियों में कोरोना संक्रमण की बात सामने आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने जेल प्रशासन के साथ-साथ अपने आंकड़ों में भी कैदियों के संक्रमित होने का जिक्र किया है। वहीं, जेल प्रशासन ने इससे अनभिज्ञता जताते हुए ठीक उलट दावा किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आपत्ति भी जताई गई है।
जेल के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जेल में हेपेटाइटिस बी का शिविर लगाया था। जिसमें हेपेटाइटिस की जांच के लिए कैदियों के खून के नमूने लिए गए थे। बाद में 36 कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई। मनोज आर्य का कहना है कि इनमें किसी भी कैदी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं है। यह आईसीएमआर की गाइड लाइन का उल्लंघन है। कोरोना जांच केवल उन्हीं व्यक्ति की हो सकती है, जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर इस पर आपत्ति जताई गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना