पंचायत चुनाव के बीच कच्ची शराब का कहर, सात लोगों की मौत से मचा कोहराम।।
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कच्ची शराब से पीने से सात लोगों की मौत की खबर आ रही है। यहां पंचायत चुनाव में बांटी जा रही कच्ची शराब पीने के बाद खून की उल्टियां होने से हुई है। इस घटना से गांव में मातम छाया है। वहीं, पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई और छानबीन की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के फूलगढ़ में शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक पांच लोग दम तोड़ चुके हैं, इससे पहले शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हुई थी। ये सभी मौतें कच्ची शराब पीने से हुई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मरने वालों ने कहां से शराब खरीदी और इस शराब के कारोबार में कौन-कौन से लोग जुटे हुए हैं।
मृतक
बिरम सिंह (55) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
राजू (45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
अरुण (28) पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
मनोज (32) निवासी शिवगढ़
तेजपाल (62) पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
इश्मपाल (35) पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना