उत्तराखंड: यहां प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में मिला नर्स का शव, मचा हड़कंप
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।
पुलिस के अनुसार, सलोनी निवासी जमालपुर प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। अचानक शाम को पांच बजे वह लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
शौचालय के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। तब संदेह होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो सलोनी का शव अंदर पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन भी अंदर ही पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर परिजनों से बातचीत की गई।
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौत कैसे हुई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल