सनसनी: युवक ने लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से हत्या कर थाने में किया सरेंडर
हरिद्वार जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के ड्राइवर के रूप में तैनात मुकेश पुजारी बीते कई सालों से पिंकी नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मुकेश ने पिंकी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने भाई के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मुकेश अपनी लिव-इन पार्टनर पर किसी अन्य से संबंध होने का शक करता था। इसी शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी पिंकी को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
बताया गया कि मुकेश की पहली पत्नी से उसके दो बड़े बेटे हैं, जबकि पिंकी से उसकी आठ साल की बेटी है। पिंकी भभूतावाला बाग स्थित मकान में रहती थी और वहीं उसका ब्यूटी पार्लर भी संचालित करती थी। गुरुवार रात भी विवाद ब्यूटी पार्लर में ही हुआ था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पिंकी के पिता ने भी आरोप लगाया है कि मुकेश अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता था और हत्या की धमकी देता था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल