उत्तराखंड : यहां देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर मिली है। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच भारी मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगवानपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्डइस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और अंकुर पुत्र मोहर निवासी ननौता सहारनपुर के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन्हीं बदमाशों ने गणेशपुर, मंगलौर और एक अन्य जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर चल रहे थे।
वहीं सूचना मिलते ही एसएससी अजय सिंह, एसपी देहात एसके सिंह और आसपास के थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बदमाश एक सप्ताह पहले घर में तमंचे के बल पर लूट के मामले में भी शामिल थे।
हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बदमाश गणेशपुर की लूटपाट की घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल