उत्तराखंड: यहां ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर शिक्षक व दो बच्चों की दर्दनाक मौत,….मचा हड़कंप
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है, यहां खनन में लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में शिक्षक पिता कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो छोटे बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार की सुबह भोगपुर टांडा गांव निवासी कृष्णपाल अपनी पांच वर्षीय बेटी श्रुति तथा अपने पड़ोस में रहने वाले बंटी के पांच वर्षीय बालक को लेकर स्कूटी से स्कूल जा रहे थे कि रास्ते में वे सामने से खनन सामग्री से लदे अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।
हादसे में कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायल दोनो बच्चो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर के चिकित्सकों ने दोनों बच्चो को भी मृत घोषित कर दिया। घटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है। कृष्णपाल अपना स्कूल चलाते थे।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना