उत्तराखंड: यहां पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी साबिर रानीपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी साबिर लंबे समय से फरार था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिसकर्मी और होमगार्ड पर हमला करने का मामला भी शामिल है।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी डोबाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस टीम की सराहना की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश