उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां दरोगा के बाद अब चकबंदी विभाग में तैनात पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
रूड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में विजिलेंस की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई हुई है। कोतवाली में तैनात दरोगा को 20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में हरिद्वार जनपद के रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा कर टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है। वही, कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम को एक चकबंदी के कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एक शिकायतकर्ता द्वारा की गई थी। विजिलेंस की टीम ने उप कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की और शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ उक्त कर्मचारी के पास भेजा जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे अपने पास रखे तो पहले से मुस्तैद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए कर्मचारी का नाम राजेंद्र चौहान बताया गया है और वह सीओ चकबंदी अनिल कुमार सुनील का पेशगार है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना