उत्तराखंड : यहां यात्रियों से भरी बस पलटी , यात्रियों में मच गई चीख-पुकार
हरिद्वार। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस स्कूटी सवार कबचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दौरान बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ यातायात राकेश रावत, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना