उत्तराखंड : यहां दो पत्रकार समेत एक फर्जी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, फर्जी बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहे थे वसूली
हरिद्वार पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के तीन आरोपियों को दबोचा हैं। आरोपी युवकों में से दो खुद को पत्रकार बता रहे थे। एक फर्जी ग्राम प्रधान बना था। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित युवक को बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीरपुरा मंगलौर निवासी युवक द्वारा तीन अन्य युवकों पर बलात्कार जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने सम्बन्धी शिकायत मिलने पर कोतवाली मंगलौर में आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 419, 389, 504, 506, 386, 34 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी युवकों में से विभिन्न मुकदमों में नामजद अभियुक्त इंतजार का भाई मुज्जफर स्वयं को ग्राम पंचायत पीरपूरा का प्रधान बताता है। अभियुक्त अपने वाहनों पर प्रधान लिखवाकर सभी के सामने बतौर ग्रामप्रधान पेश करता है। अभियुक्त मुकेश व अभियुक्त मुन्नवर बतौर संपादक व सह संपादक “पोर्टल खटीमा तक” चला रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा खबरिया तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। जिनको नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों में मुकेश देव पुत्र लखन देव निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, मनब्बर कुरेशी पुत्र हबीबुई रहमान निवासी कलियर व इंतजार पुत्र याकूब निवासी पीरपुरा मंगलौर शामिल हैं। इंतजार के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना