उत्तराखंड: यहां जेल में एक साथ 15 कैदी HIV पॉजिटिव! प्रशासन में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार की रौशनाबाद जेल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साथ 15 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उस समय सामने आई जब विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जेल में मेडिकल जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

बताया जा रहा है कि हरिद्वार जेल में इस समय करीब 1100 कैदी बंद हैं। मेडिकल जांच में 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी संक्रमित कैदियों को अलग कर दिया गया है। उनके रहने, खाने और इलाज की अलग व्यवस्था की गई है।

फिलहाल यह जांच की जा रही है कि इतने कैदी HIV संक्रमण की चपेट में कैसे आए। जेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बाकी कैदियों की भी जांच शुरू कर दी है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे से जेल में नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी ताकि ऐसे मामलों को समय रहते रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad