उत्तराखंड: यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के लगी गोली, दूसरा फरार
हरिद्वार। रुड़की में कोतवाली मंगलौर के नहर पटरी के पास नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के गोली लगी है। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में लिप्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दोरान क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश के गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
अरोपी मेहराज(50) पुत्र कमरुद्दीन गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ का रहने वाला है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल