उत्तराखंड: यहां पुलिस की कार सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देहरादून और हरिद्वार पुलिस की कार सवार तीन बदमाशों से बीती रात एक बजे मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बदमाशों ने रायवाला में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश व संदिग्ध i10 कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया. थाना बहादराबाद पुलिस को उक्त गाड़ी की चेकिंग व रोकने के लिए सूचना दी।
सूचना पर शांतरशाह चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया. कार सवार बदमाश बड़ेरी की ओर भागने लगे. दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपियों का पीछा किया. कार में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
आरोपी फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है. घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी और नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश, देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस बरामद किया है. बदमाश रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था. जिसे पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना