उत्तराखंड : यहां सड़क हादसे में बाप–बेटी की मौत, मां और बेटे की हालत गंभीर
हरिद्वार। रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और उसकी माँ गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है, वहीं हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया, पुलिस अब वाहन चालक की तलाश करने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर की ओर से एक बाइक पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे बाइक पर सवार होकर आरहे थे, जिन्हें इमलीखेड़ा मार्ग स्थित स्वदेशी फार्मा फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, वहीं इस हादसे में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी 28 वर्ष असलम और उसकी 7 वर्षीय बच्ची मिशवा की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने मां और बेटे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है, साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है, वाहन चालक से घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को भेजा गया था, हादसे में पिता और पुत्री की मौत हुई है और मां और एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, उन्होंने बताया कि वाहन और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है, वाहन चालक दे पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना