उत्तराखंड : यहां पिता ने बेटे पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी पिता फरार
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नशे की हालत में एक पिता ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. जिसके बाद आरोपी पिता फरार हो गया. फिलहाल, घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बेटे ने कुछ दिन पहले मां से अभद्रता की थी. जिससे पिता काफी नाराज चल रहा था.
ज्वालापुर चौकी प्रभारी आरके सकलानी के मुताबिक, राहुल नाम के एक युवक ने कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया था. जिससे राहुल के पिता देवेंद्र उर्फ मुच्छड काफी नाराज हो गए थे. अंदेशा है कि इसी घटना का बदला लेने के लिए देवेंद्र ने अपने बेटे राहुल पर रात में सोते वक्त धारदार हथियार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमले के बाद शोरगुल सुनते ही राहुल का भाई आकाश और उसकी मां सुनीता उसे बचाने के लिए पहुंचे.
आरोप है कि उन्होंने पिता देवेंद्र को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली. देवेंद्र अपने बेटे पर लगातार वार करता रहा, उसके बाद उसे अधमरे हालत में छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद परिजन राहुल को हरिद्वार के जिला अस्पताल ले गए. जहां से राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है.
वहीं, चौकी प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि राहुल ने अपनी मां के साथ अभद्रता की थी, हो सकता है इसी वजह से देवेंद्र ने राहुल पर हमला किया हो. फिलहाल, अभी पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है. राहुल के भाई आकाश ने पिता के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने पिता देवेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. अब आरोपी पिता देवेंद्र उर्फ मुच्छड़ की तलाश की जा रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना