उत्तराखंड: यहां जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म,….मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बार फिर रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जीजा ने अपने बहनोई से भी नाबालिग का रेप करवाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपित थाना पथरी के ग्राम सुभाहेडी निवासी है। जबकि उसका ससुराल कस्बा लंढौरा में है। उसने कस्बे में ही रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी है। आरोप है कि आरोपित ने बहला-फुसलाकर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने अपने बहनोई निवासी ग्राम भारापुर भोरी बहादराबाद से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया।
पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी है। जिसके बाद मंगलौर कोतवाली में पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल