उत्तराखंड : यहां 4 साल का मासूम गिरा नहर में, बचाने को मां भी कूदी, मां का मिला शव, बेटे की तलाश
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दुःखद खबर सामने आई है यहां बहादराबाद में गंगनहर घाट पर एक महिला अपने 4 साल के मासूम बच्चे के साथ कपड़े धो रही थी, इसी बीच बच्चा खेलते हुए नहर में जा गिरा। बच्चे को बचाने के लिए मां ने भी नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व जल पुलिस के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर मां का शव बरामद कर लिया है, वही बेटे की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक बहादराबाद में पथरी रौ पुल के पास कई वन गुर्जर परिवार रहते हैं। रविवार देर शाम एक महिला कपड़े धोने के लिए गंगनहर घाट पर गई थी। महिला के साथ उसका चार साल का बेटा भी घाट पर गया था। महिला अपने कपड़े धोने लगी। इस दौरान बच्चा खेलते-खेलते अचानक नदी में जा गिरा। बच्चा को डूबता देख महिला घबरा गई। पहले तो महिला ने शोर मचाया जैसे ही कोई मदद के लिए आता महिला ने नदी में बच्चे को बचाने की कोशिश में नदी में छलांग लगा ली।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम और जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी के मुताबिक महिला खातून का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया है वही बच्चे का अभी पता नहीं चल पाया है जिसकी तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना