उत्तराखंड : यहां करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर और महिला साथी गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में ओक्टागन बिल्डर्स के मालिक और उसकी साथी महिला को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर के खिलाफ 55 से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

जिसमें करीब 42 मुकदमे बहादराबाद थाने में दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर का भी केस दर्ज किया गया था। दोनों की गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत ही की गई है।

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि शानदार लोकेशन पर प्लाट खरीद कर आशियाना तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को सुहाने सपने दिखाकर ऑक्टेगनल बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाने वाला गैंगस्टर कुलदीप नंदराजोग लोगों से ठगी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

कंपनी की आड़ में जमीन बेचने के नाम पर अब तक करीब 60 करोड़ की धोखाधड़ी आरोपी ने की है। उसके गैंग में कुलदीप के अलावा सतपाल नंदराजोग, अंजलि त्यागी, संजीव गुप्ता, सौरभ गांधी सक्रिय सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

आरोपी कुलदीप नंदराजोक, उसकी सहयोगी अंजलि त्यागी को ऑक्टेगनल बिल्डर कार्यालय शांतरशाह बहादराबाद से पुलिस की टीम ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गैंग के सदस्यों के बैंक खाते और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर ठगी गई रकम की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad