उत्तराखंड: कलयुगी मां ने 6 माह की जुड़वा बच्चियों को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाओगे हैरान
हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी छह महीने की जुड़वा बच्चियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा ज्वालापुर पुलिस ने किया। घटना 6 मार्च की है, जब महेश सकलानी की पत्नी शिवांगी ने बच्चियों को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
महेश सकलानी को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बच्चियों की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था, जिससे शक की सुई बच्चियों की मां पर टिक गई।
पुलिस ने जब शिवांगी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बच्चियां लगातार रोती रहती थीं, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। अकेले उनकी देखभाल करने और नींद पूरी न होने के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ गया था। इसी झल्लाहट में पहले उसने बच्चियों को रजाई से दबाया, लेकिन जब वे जोर-जोर से रोने लगीं तो स्कार्फ से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद उसने कहानी गढ़ी कि वह दूध लेने गई थी और लौटने पर बच्चियां बेहोश मिलीं। इस घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महज कुछ घंटों में इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में SHO प्रदीप बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, सोनल रावत और महिला कांस्टेबल शोभा की टीम ने इस मामले का पर्दाफाश किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल