उत्तराखंड: यहां अश्लीलता फैला कर बढ़ा रहे थे फॉलोवर्स, पुलिस ने 2 युवतियों सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में..

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने की चाहत में आजकल युवा जानलेवा स्टंट के साथ-साथ अश्लील कंटेंट तैयार कर समाज को गलत संदेश देते दिख रहे हैं। ऐसे लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रचलित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के तहत कलियर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 02 युवतियों सहित कुल 05 लोगों को हिरासत लेकर मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

जानकारी के मुताबिक कुछ युवक-युवतियों द्वारा गंगनहर में एक दूसरे को धक्का देकर जान जोखिम में डालने व अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो बनाने की सूचना मिलने पर कलियर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 02 युवती व 05 युवकों को हिरासत लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया।

आरोपी अच्छे लाइक व ज्यादा व्यूज व कम समय में ज्यादा फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अश्लील कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। जिसके चलते वे जानलेवा स्ंटट कर रहे थे। पुलिस ने सभी को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad