उत्तराखंड: यहां लड़ाई में बीच बचाव कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहपुर शीतलाखेड़ा में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे युवक का तलवार से गला रेत दिया गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मामले में मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर शीतलाखेड़ा में मेले के दौरान सरबजीत उर्फ गोलू निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा व मोहित निवासी हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर मोहित ने फोन कर मेला देखने आए रिश्तेदार रविंद्र उर्फ अमन निवासी चाणचक को अपने साथ झगड़ा होने की बात बताई और मौके पर बुला लिया। इस दौरान सरबजीत उर्फ गोलू मोहित पर तलवार से वार कर रहा था।
रविंद्र उर्फ अमन ने दोनों में बीच बचाव करना चाहा। जिस पर सरबजीत उर्फ गोलू ने रविंद्र उर्फ अमन के गले पर तलवार से वार कर दिया। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेज गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की जानकारी मिलने के बाद कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश