उत्तराखंड: यहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 4 घायल
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बाराती थे और मेरठ से रुड़की आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, बीते देर शाम दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई. जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा होते ही कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मृतकों में सूजल पुत्र सतीश निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, सोनू पुत्र मुकेश निवासी शाहपुर मेरठ, वंश पुत्र अमित निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, वहीं चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना