उत्तराखंडः यहां महिला पर्यटक के गोद से लापता हुआ सात महीने का मासूम,….पुलिस तलास में जुटी
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घूमने आई एक महिला पर्यटक का 7 महीने का बच्चा चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा मां की गोद में था। जिसके बाद इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले विजयनगर गाजियाबाद से एक परिवार हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार रात पूरा परिवार सिटी कंट्रोल रूम के बगल स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर में सो गया। उसी दौरान रेखा की गोद में सो रहे सात महीने के बेटे अभिजीत का किसी ने अपहरण कर लिया।
सुबह चार बजे आंख खुलने पर बेटा गायब मिला तो परिवार ने उसकी तलाश की। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश किया। सोमवार सुबह चार अलग-अलग टीमों को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश रवाना किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना