उत्तराखंड : यहां स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दो लड़कियां कराई आजाद, मैनेजर समेत दो ग्राहक गिरफ्तार
हरिद्वार। जनपद के भगवानपुर कस्बा पुलिस ने स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो लडकियों को आजाद कराया। जबकि मैनेजर सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर का मालिक बिट्टू गुर्जर निवासी कस्बा भगवानपुर फरार है। स्पा सेंटर भगवानपुर थाना क्षेत्र में कोहिनूर नाम से खुला था। पुलिस को जिस्मफरोशी की भनक लगी तो कार्रवाई की गई।
भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक लडकी को यूपी के शाहजहांपुर से लाया गया था जबकि दूसरी लडकी ग्रेटर नोएडा से लाई गई थी। दोनों को नौकरी देने का नाम का झांसा दिया गया और बाद में उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया। पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
प्रवीण चौधरी पुत्र औघड़ राम निवासी ग्राम खेवाड़ा थाना खेवडा जिला पाली राजस्थान ग्राहक, नासिर पुत्र ताहिर निवासी खेलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ग्राहक. शिवा पुत्र मुकेश निवासी दयानंद नगर थाना शामली जनपद शामली मैनेजर पुलिस को मौके से कंडोम व अन्य आपत्तिजनक समान भी बरामद हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना