उत्तराखंड : महिला को प्यार का ऐसा चढ़ा खुमार की प्रेमी संग मिलकर पति को ठिकाने लगाने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। बहादराबाद में विवाहिता महिला के प्रेम संबंधों के चलते बड़ी अनहोनी टल गई। थानाक्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने रात में आशिक के साथ मिलकर पति का गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता विपिन कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी अलीपुर का कहना है कि गांव का ही एक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इस प्रकरण में कई बार आरोपी युवक को समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना, आरोप है कि शुक्रवार की रात पत्नी का प्रेमी और उसकी पत्नी ने सोते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
शोर-शराबा सुनकर बच्चे जाग गए और आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने बमुश्किल उसको बचाया। जबकि इस दौरान आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अन्नू पत्नी विपिन कुमार और अजय पुत्र प्रमोद कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना