उत्तराखंड: क्लस्टर स्कूल योजना के खिलाफ आइसा ने दी आंदोलन की चेतावनी…!
लालकुआं। उत्तराखंड में लागू की जा रही क्लस्टर स्कूल योजना का छात्र संगठनों द्वारा विरोध शुरू हो गया है। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने तहसील लालकुआं में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में क्लस्टर स्कूल योजना को वापस लेने की मांग की गई है।
आइसा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड में करीब 1488 सरकारी स्कूलों को बंद कर केवल 559 क्लस्टर स्कूल खोलने की योजना पर काम कर रही है। यह योजना छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है। पहाड़ी क्षेत्रों में 10 किलोमीटर और मैदानी क्षेत्रों में 30 किलोमीटर की दूरी पर एक स्कूल खोलने की योजना छात्रों को स्कूल जाने से रोकेगी। खासतौर पर छात्राओं की सुरक्षा और पहुंच दोनों पर इसका नकारात्मक असर होगा।
नगर संयोजक विशाल गौतम ने कहा कि क्लस्टर स्कूल योजना से सरकारी स्कूलों को खत्म कर शिक्षा का निजीकरण बढ़ाया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से पूरी तरह कट जाएंगे। योजना के चलते सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं का भविष्य भी संकट में पड़ जाएगा क्योंकि शिक्षक पदों की संख्या घट जाएगी।
आइसा ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें की हैं:
- क्लस्टर स्कूल योजना को तत्काल रोका जाए।
- सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए।
- सभी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
आइसा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आइसा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, नगर संयोजक विशाल गौतम, अनिता, रानी, सिया, संजना, राखी, नाजिया समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!