नैनीताल जिले में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, राहत और बचाव के लिए नंबर जारी
हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से 21 और 22 जुलाई को जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने की संभावनाओं को देखते हुए जिले के सभी अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे।
सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव वाले क्षेत्रों में सभी सुरक्षात्मक उपाय करने, जोखिम भरे स्थानों से लोगों को तुरंत स्थानांतरित करने और स्थानीय निकाय मशीनरी अलर्ट रहे। स्वास्थ्य विभाग को गर्भवतियों और बीमार लोगों को अस्पतालों में स्थानांतरित करने एवं आवासीय क्षेत्रों में पानी जाने से रोकने के लिए सभी विभागों को संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। पेड़ गिरने से यातायात बाधित होेने पर त्वरित निस्तारण, जेसीबी एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। ए़डीएम ने कहा कि अधिकारी मुख्यालय में बने रहेंगे और 24 घंटे मोबाइल ऑन रखेंगे।
अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि आपदा के दौरान गठित टीमें राहत और बचाव कार्य हेतु एस डी आर एफ और एन डी आर एफ की टीम से 9412930237, 8938860982 और 9557564006 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां