बड़ी खबर-(नैनीताल): देर रात एसएसपी मंजूनाथ टीसी की बड़ी कार्रवाई… कई निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी सूची
नैनीताल से देर रात की बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS) ने जिले में अहम स्तर पर फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। एसएसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, चार पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार—
- निरीक्षक विजय सिंह मेहता — प्रभारी साइबर सेल/ANTF से स्थानांतरित होकर अब वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने।
- निरीक्षक गणेश सिंह मनोला — प्रभारी सीसीटीएनएस से हटाकर प्रभारी साइबर सेल/ANTF नियुक्त।
- निरीक्षक पूरन राम आगरी — वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से स्थानांतरित होकर प्रभारी सीसीटीएनएस बनाए गए।
- उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी — पुलिस लाइन नैनीताल से स्थानांतरण होकर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी नियुक्त हुए।
एसएसपी की इस देर रात की कार्रवाई को कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग में इन तबादलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद